आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र स्थित मतौलीपुर गांव में बुधवार सुबह खेत की बाड़ में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया।