फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राली की आग से ट्रक जलकर हुआ राख, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Apr 2026 05:34 PM IST

बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार स्थित सादीपुर पोखरा के पीछे रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पराली जलाने से उठी आग ने पास खड़ी एक ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गई। आनन फानन में लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीण रामसकल ने बताया कि ट्रक चालक वाहन खड़ा कर भोजन करने गया था। इसी दौरान पास में जलाई गई पराली से आग भड़क उठी और तेजी से फैलते हुए ट्रक तक पहुंच गई। कुछ ही देर में पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया। आग की भयावह स्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बाल्टी, पानी व अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही ठेकमा चौकी से सिपाही पंकज यादव और सुनील सरोज भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने पुलिस और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक में आग लगने से कुछ क्षति हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें