आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में रविवार शाम एक ऑटो चालक पर फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।