फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता हवलदार ने भाजपा पर किया सियासी तंज; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sat, 30 May 2026 10:17 PM IST

बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के दामों में वृद्धि, नीट एवं सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं में पेपर लीक, आरक्षण में अनियमितता, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, फर्जी मुकदमों और फेक एनकाउंटर आदि के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार संविधान और लोकतंत्र विरोधी कार्य कर रही है तथा सरकारी संस्थाओं को प्रभावित कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशहित के बजाय विदेशी शक्तियों के दबाव में कार्य कर रहे हैं, जिससे पूंजीपति वर्ग लाभांवित हो रहा है जबकि गरीब और कमजोर वर्ग लगातार परेशान हो रहा है। कहा कि योगी सरकार में पिछड़ों, दलितों और मुसलमानों पर दमन, शोषण और अत्याचार बढ़ा है। तहसील, थाना एवं अन्य सरकारी विभाग भ्रष्टाचार के केंद्र बन गए हैं तथा भाजपा नेताओं के दबाव में गरीबों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर उत्पीड़न और वसूली की जा रही है। जनता का विश्वास मोदी और योगी सरकार से उठ चुका है। शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है, जिससे गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। स्कूल बंद किए जा रहे हैं। धर्म और जाति की राजनीति के माध्यम से देश की सामाजिक और धार्मिक एकता को कमजोर किया जा रहा है। धरने में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक डॉ. संग्राम यादव, नफीस अहमद, अखिलेश यादव, कमलाकांत राजभर, डॉ. एचएन सिंह पटेल, बेचई सरोज, एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें