फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद निरहुआ सपा पर हमलावर, कही बड़ी बात; VIDEO

भाजपा के पूर्व सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ अपने जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने बाबा भंवरनाथ मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्हें बधाई देने के लिए प्रशंसकों का तांता लगा रहा। मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद निरहुआ सपा पर काफी हमलावर दिखे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से जिले को दी गई रिंग रोड की सौगात का श्रेय लेने की जिले में होड़ लगी हुई है। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने नितिन गड़करी से मिलते हुए फोटो साझाकर इसका प्रस्ताव देने का दावा किया तो भाजपा के पूर्व सांसद भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने वीडियो जारी कर इसे अपने कार्यकाल में दिया गया प्रस्ताव बताया था। सोमवार को अपने जन्मदिन पर पूजन करने भंवरनाथ मंदिर में मीडिया से वार्ता करते हुए निरहुआ ने कहा कि रिंग रोड का प्रस्ताव उनके सांसद कार्यकाल में ही पास कराया गया था, लेकिन सपा के लोग अब उसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। सांसद धर्मेंद्र यादव पर तंज कसते हुए निरहुआ ने कहा कि हमने रेल परियोजनाएं पास कराईं, चाहें तो धर्मेंद्र यादव रेल मंत्री के साथ फोटो खिंचवा लें। अखिलेश यादव द्वारा भाजपा पर वोट काटने के आरोप पर पलटवार करते हुए निरहुआ ने कहा कि एसआईआर के तहत फर्जी वोटरों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं। संभल में बुलडोजर कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि सरकार जाति-धर्म से ऊपर उठकर जनता के हित में काम कर रही है। निरहुआ ने दावा किया कि उनके प्रयासों से आजमगढ़ के विकास को नई उड़ान मिलेगी और जनता को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें