फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में अश्लील डांस पर पुलिस सख्त, जांच शुरू हुई

सगड़ी तहसील के बाद अब मार्टीनगंज के वनगांव में रामलीला के मंच पर बार बालाओं के ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसे संज्ञान में लेते हुए एसपी ग्रामीण ने एसओ दीदारगंज को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। जनपद में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बार बालाओं के ठुमके लगाने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे मामलों में पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बाद भी यह मामला रूक नहीं रहा है। अभी हाल ही में सगड़ी तहसील में अजमतगढ़ में मंच पर बार बालाओं के ठुमके लगाने का वीडियो वायरल होने पर समिति के दो अध्यक्षों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था। वहीं अब मार्टीनगंज तहसील के वनगांव की रामलीला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें चार बार बालाओं को मंच पर अश्लील डांस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होने पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने एसओ दीदारगंज को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें