फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नीट पेपर लीक को लेकर फूटा गुस्सा, समाजवादी छात्र सभा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

नीट परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं के खिलाफ शनिवार को आजमगढ़ के छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में आक्रोशित छात्र संगठनों ने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। उनका है कि इस तरह की घटनाएं लाखों मेहनती युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और देश की परीक्षा प्रणाली पर सवालिया निशान लगाती हैं। उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, आवश्यकता पड़ने पर इसकी जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी जाए। दोषी गिरोहों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई हो। साथ ही, भविष्य में परीक्षाओं को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। इस दौरान अभिनव यादव, दिवाकर मौर्या, शुभम यादव, रविकांत यादव, विकास यादव, रितेश यादव, रविशंकर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें