पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण के नेतृत्व में आजमगढ़ पुलिस ने 'ऑपरेशन गिरफ्तारी' विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत 24 घंटे के अंदर पुलिस ने 164 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों में 124 वारंटी, 21 अभियुक्त 170 बीएनएस से संबंधित, 16 अभियुक्त मुकदमों में वांछित और तीन जिला बदर अपराधी शामिलल हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र के निर्देशन में एसपी हेमराज मीना ने ''ऑपरेशन गिरफ्तारी'' विशेष अभियान शुरु किया। इसके तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन के पर्वेक्षण में सर्किल ऑफिसर और थाना प्रभारीं के स्तर पर टीमों का गठन किया गया। जिसमें विभिन्न मुकदमों में, घटनाओं में वांछित अभियुक्तों के साथ ही इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने कुल करीब 164 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कुछ पुरस्कार घोषित, छिपे हुए व भागने वाले शामिल है।