फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा पर ओमप्रकाश राजभर ने किया सियासी तंज, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 09 Apr 2026 09:12 PM IST

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को नेहरू हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में पहुंचे केबिनेट मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान मीडिया से वार्ता के दौरान मंत्री सपा पर काफी हमलावर रहे। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता विकास चाहती है। अब वह विकास के नाम पर वोट देती है। रही बात चुनाव की तो देख सकते हैं राजस्थान, बिहार, दिल्ली, हरियाणा जहां भी चुनाव हुए वहां एनडीए की सरकार बनी। आगे भी जहां चुनाव हो रहे हैं वहां एनडीए की सरकार बनेगी। 2027 में उप्र में एनडीए की पूर्ण गठबंधन की सरकार बनेगी सपा के लोग चाहे जितना चिल्लाएं, चिल्लाते-चिल्लाते थक जाएंगे, कुछ नहीं होगा। प्रदेश में पोस्टरवार के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे कुछ नहीं होगा। जनता विकास चाहती है नौकरी के लिए परेशान है। सपा शासन काल में 1000 दंगे हुए। योगी सरकार में एक भी दंगे नहीं हुए। मुजफ्फर नगर दंगे में लोग पलायन कर रहे थे यह लोग नाच देख रहे थे। ब्राह्मण, यादव, बनिया, कोइरी आदि जातियों की जमीनों पर कब्जे जमा कर यह लोग बैठे थे। इनमें से चार दर्जन यादवों की जमीन तो हमने खाली कराई। उप्र में इनकी चार बार सरकार थी इन लोगों ने विवि क्यों नहीं दे दिया। शौकत अली का बयान आया था क्या इस पर अखिलेश यादव का बयान आया। पहले यह देश कृषि प्रधान देश था। अब जाति प्रधान देश हो गया है। अब तो फार्म भरने में भी जाति पूछी जाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें