आज़मगढ़ के महिला अस्पताल के पास एक एमआर को एक अज्ञात व्यक्ति ने पिटाई कर फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित एमआर ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के जमीन अताउल्ला गांव निवासी मोहम्मद अशरफ एक फार्मा में एमआर का काम करते हैं। उनका आरोप है कि गुरुवार को वे जिला महिला अस्पताल के पास मौजूद थे कि तभी करीब छह माह पूर्व उनको मारपीट कर घायल करने वाला अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिया तो उसने मारने का कारण पूछा, जिसके बाद उसने दोबारा पिटाई करनी शुरू कर दी।