श्री अग्रवाल हितकारिणी न्यास ट्रस्ट की ओर से महाराजा अग्रेसन जयंती समारोह के तहत मंगलवार को शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा जहां से भी गुजरी लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया। बग्गी पर सजा महाराज अग्रसेन का दरबार लोगों के आकर्षण का केंद्र था। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत अग्रवाल समाज के लोगों ने मंगलवार को श्री अग्रसेन चौक से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा से पूर्व बग्गी पर महाराजा अग्रसेन और महारानी की आकर्षक सजाई गई। वहीं एक ट्राली को बग्गी से जोड़कर उसे उनके दरबार की शक्ल दी गई। इसके साथ ही अन्य कई झाकियां भी सजाई गई थी। यह यात्रा जहां से भी गुजरी लोगों ने इसका स्वागत किया। यात्रा अग्रसेन चौक से निकलकर कोतवाली, बड़ादेव, मातबरगंज, चौक, सब्जी मंडी चौक कटरा होते हुए श्री अग्रसेन कन्या इंटर कालेज पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के रास्ते में लोगों ने जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की थी। लोगों द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। पुरुषों के साथ ही शोभायात्रा में महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा के बाद कालेज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। जिसका लोगों ने लुत्फ उठाया। इस मौके पर सुदर्शन दास अग्रवाल, शशिभूषण अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, मनीष रत्न अग्रवाल, ओप्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।