निजामाबाद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घर में बंद कर दिया और फरार हो गया। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।