फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू से बाहर जाने की बात कहने पर अस्पताल स्टाफ को पीटा, VIDEO

नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान स्थित एक अस्पताल के स्टाप के साथ बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने मामूली बात को लेकर जमकर मारपीट की। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने पिस्टल भी निकाली। जानकारी पर पहुंचे ब्रह्मस्थान चौकी प्रभारी ने अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज निकलवाया और मामले की जांच में जुट गए। पीड़ित सूरज मौर्य ने बताया कि अस्पताल में उसकी ड्यूटी आईसीयू में है। बृहस्पतिवार की शाम ड्यूटी के दौरान आईसीयू में एक मरीज के पास कई लोग बैठे थे। हमने उनको वहां से निकलने के लिए बोला। इतना कहना था कि एक व्यक्ति भड़क गया और हमसे बहस बाजी करने लगा। आईसीयू से बाहर आकर वह हमारे साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने पिस्टल भी निकाली। तब तक काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। सूचना मिलते ही ब्रह्मस्थान चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी और उसे अपने साथ लेकर चले गए। वहीं इस संबंध में जब नगर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस तरह की किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें