फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में नीट परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी

सुभाष गुप्ता Updated Fri, 17 Jul 2026 08:53 PM IST

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन कोइरी पोखरा के पास शुक्रवार की दोपहर एक दुखद घटना सामने आई। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2026 में असफल होने पर एक छात्रा ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार, संजय यादव की 18 वर्षीय पुत्री सृष्टि यादव मेडिकल की तैयारी कर रही थी। उसने नीट 2026 की परीक्षा में भाग लिया था। बृहस्पतिवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, जिसमें सृष्टि सफल नहीं हो सकी। इस असफलता से नाराज होकर सृष्टि ने शुक्रवार को दिन में अपने घर के एक कमरे में फंदा लगा लिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें