आजमगढ़ जिले की बरदह पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त आशीष उर्फ छोटू को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त आशीष उर्फ छोटू पुत्र स्व. मदन राम उर्फ राम जी राउत बिहार प्रांत के रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र के धनगाई का निवासी है।