फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में लोकतंत्र सेनानियों ने दिया सांकेतिक धरना, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा देने की मांग

संपूर्ण क्रांति राष्ट्रीय मंच के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जिला इकाई के लोकतंत्र सेनानियों ने आंबेडकर पार्क में सांकेतिक धरना दिया। इसके बाद जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा दिए जाने की मांग किया। मंच के प्रदेश संयोजक डॉ. रमाशंकर सिंह ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आह्वान पर हजारों लोगों ने तानाशाही के खिलाफ संघर्ष किया था। सिर पर कफन बांधकर जेलों को भरने का साहसिक कार्य किया था। जन प्रतिनिधियों ने पूरे प्रकरण को कई बार दोनों सदनों में उठाया लेकिन आज तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। आपातकाल पीड़ितों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी घोषित किया जाय ताकि उनके परिजनों को उचित सम्मान मिल सके। हरिमंदिर पांडेय ने कहा कि आपात काल में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले लोग आज अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार गुप्ता ने कहा 26 जून 1975 को कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर संवैधानिक प्रावधानों को समाप्त कर तानाशाही पूर्ण और दमनात्मक शासन स्थापित कर दिया था। जेलों में बंद लोगों को शारीरिक व मानसिक यातनाएं झेलनी पड़ी। इस मौके पर कन्हैया लाल श्रीवास्तव, जवाहर लाल सिंह, पतिराम यादव, सभानरायन राय, प्रेमबिहारी राय, रामजी मिश्रा, बृजभूषण शुक्ला, नगेंद्र राय, भृगुनाथ गुप्ता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें