फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग

आजमगढ़ जनपद के छात्र-छात्राओं और युवाओं ने देश की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं, बार-बार हो रहे पेपर लीक और उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रसंघ चुनावों पर लगी रोक के विरोध में सोमवार को आवाज बुलंद की। इस संबंध में छात्र नेता अखिलेश पाण्डेय के नेतृत्व में युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में छात्रों ने देश की शिक्षा प्रणाली में गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी और शैक्षणिक परीक्षाओं में हो रही धांधली और पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है, जिससे युवाओं का लोकतांत्रिक व्यवस्था और पारदर्शी तंत्र पर से विश्वास कम होता जा रहा है। छात्रों ने मांग की कि देश भर में हो रही पेपर लीक की घटनाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लगी रोक हटाकर छात्रसंघ चुनाव शीघ्र कराए जाएं, ताकि छात्रों को लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिले।सभी भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और निश्चित समय-सीमा के भीतर संपन्न कराया जाए। शिक्षा तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी तय की जाए और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें