आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के कंदरा गांव में सरसो के खेत में गुरुवार की सुबह एक मजदूर का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। वहीं लोगों द्वारा गमछे से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।