फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मां शारदा पीजी कॉलेज में ब्राह्मण सम्मान समारोह, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर

मां शारदा पीजी कॉलेज, शंभूपुर गहजी परिसर में सोमवार शाम महाविद्यालय की ओर से सनातन संस्कृति के वाहक ब्राह्मण समाज के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, श्रीगणेश एवं मौनी बाबा के चित्र पर धूप-दीप प्रज्ज्वलित कर तथा माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुमुक्षु आश्रम थान्हेश्वरम्, अंबेडकरनगर के सत्यव्रत ब्रह्मचारी ने की। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्रह्मलीन संत मौनी बाबा के ध्वजवाहक महंत 108 शुभम दास उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक फौजदार सिंह, डायरेक्टर संजय सिंह, प्राचार्य डॉ. दिवाकर सिंह एवं डॉ. प्रमोद मिश्रा ने मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, माला एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आमंत्रित ब्राह्मण समाज के लोगों को भी अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सत्यव्रत ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रत्येक सनातनी को गाय, गंगा और गीता की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण होना केवल जाति नहीं, बल्कि एक विचार है। महंत 108 शुभम दास ने कहा कि जब-जब सनातन संस्कृति को किसी आक्रांता ने नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, तब-तब उसका विनाश हुआ है। मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता ऋषि-मुनियों की परंपरा की धरोहर है। आज देश-विदेश के लोग गाय, गंगा और गीता पर शोध कर रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर भाजपा नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू, प्रधानाचार्य अशोक बाबा, दैवज्ञ मुन्ना बाबा, प्रभु नारायण पांडेय ‘प्रेमी’, पूर्व सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, डॉ. दीपक पांडेय, ब्राह्मण परिषद आजमगढ़ के अध्यक्ष बृजेश नंदन पांडेय, सुभाष तिवारी ‘कुंदन, अशोक पांडेय, मनीष मिश्र, पं. रामबली पांडेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें