फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविमुक्तेश्वरानंद बोले- गोमाता की रक्षा करने वाले और हत्या करने वाले अलग विचारधारा के लोग; VIDEO

ज्योतिष पीठ बद्रीनाथ उत्तराखंड के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का दीदारगंज से चलकर मार्टीनगंज, बंधवा महादेव और बरदह बाजार होते हुए भीरा बाजार पहुंचने पर रविवार को भव्य स्वागत किया गया। भीरा बाजार स्थित भोलेनाथ कल्लू के आवास पर लालगंज विधानसभा के विधायक बेचई सरोज ने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान शंकराचार्य जी ने गो रक्षा को समाज का प्रथम धर्म बताते हुए लोगों को गौ सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को मंत्रोच्चार के साथ गो रक्षा का संकल्प दिलाया।उन्होंने कहा कि देवता और राक्षस एक साथ नहीं रह सकते। गो माता की रक्षा करने वाले और गो हत्या करने वाले दोनों अलग विचारधारा के लोग हैं। समाज को गो रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने लोगों से गो सेवा को अपने जीवन का महत्वपूर्ण दायित्व मानने की अपील की। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता विनोद यादव को विधानसभा लालगंज का गो रक्षा कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें निर्देश दिया गया कि प्रत्येक गांव एवं घर-घर जाकर लोगों से एक नोट का सहयोग लिया जाए, चाहे वह 1 रुपये का ही क्यों न हो, लेकिन 500 रुपये से अधिक का सहयोग न लिया जाए। इस धनराशि का उपयोग गो सेवा एवं गो रक्षा के कार्यों में किया जाएगा। शंकराचार्य जी ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में गो प्रतिष्ठान के लिए “गविष्ट यात्रा” 3 मई से 24 जुलाई तक संचालित की जा रहीी है। इस यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को गो रक्षा एवं गो सेवा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 जुलाई को लखनऊ में “चतुरंगिणी सेवा” के रूप में संगठन का गठन किया जाएगा, जिसके बाद पूरे देश में व्यापक स्तर पर गो रक्षा अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि लालगंज विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ी गोशाला का निर्माण कराया जाएगा, जहां बेसहारा एवं जरूरतमंद पशुओं की सेवा की जाएगी। कार्यक्रम में देवेंद्र पांडेय, यात्रा प्रभारी पंकज पांडेय, ग्राम प्रधान सुरेश पासवान, शेखर सरोज, सोनू राय, कृष्ण कुमार गुड्डू, अनिल मौर्य, प्रेमचंद, नीरज राय, राजेंद्र महाप्रधान, मृत्युंजय अग्रहरि आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें