फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एक दिन के लिए डीएम बनी अंशिका, संजू बनी एसपी, बेहिचक निभाई अधिकारी की जिम्मेदारी

स्थान सदर तहसील, समय करीब 12 बजे थे। एक-एक कर फरियादियों के नाम पुकारे जा रहे थे। बड़े गौर से फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारी को बुलाकर उन्हें समस्या से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। समय था संपूर्ण समाधान दिवस का। जहां पर मिशन शक्ति फेज-5 के तहत एक दिन के लिए अंशिका सिंह डीएम, संजू यादव एसपी और प्रज्ञा मौर्या सीडीओ बनकर बेहिचक होकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। मुख्यमंत्री द्वारा तीन अक्टूबर से महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति फेज-5 की शुरुआत की गई है। शासन के निर्देश पर जिले में शनिवार को तहसीलद दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रोबेशन विभाग की पहल पर शहर के प्रतिभा निकेतन इंटर कालेज में पढ़ाई कर रही छात्राओं को एक दिन के लिए डीएम, एसपी व सीडीओ बनाया गया। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें