फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल राजभर बोले, ईरान-इजरायल तनाव के बीच यूपी के कामगार सुरक्षित

जनपद आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में रविवार को डॉ. कन्हैया सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इजरायल और अन्य गल्फ देशों में रोजगार के लिए गए उत्तर प्रदेश के श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित हैं। इजरायल में करीब 6000 और गल्फ कंट्री में लगभग 2800 श्रमिकों को श्रम विभाग के माध्यम से रोजगार के लिए भेजा गया है। सभी कामगार सुरक्षित स्थानों पर हैं और जहां वे कार्यरत हैं, वहां युद्ध जैसी कोई स्थिति नहीं है। मंत्री ने कहा कि भारतीय दूतावास की ओर से श्रमिकों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गल्फ देशों में रह रहे कामगारों से बातचीत की गई है और सभी ने खुद को खतरे से बाहर बताया है। लड़ाई का क्षेत्र उनके कार्यस्थलों से काफी दूर है। शिया समुदाय के प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर अनिल राजभर ने कहा कि अपनी भावनाओं को शांतिपूर्ण तरीके से व्यक्त करना चाहिए। वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत से जुड़ी अटकलों पर उन्होंने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत सरकार की कूटनीति काम करती है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें