फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आजमगढ़ में अवैध मिठाई फैक्ट्री पर प्रशासनिक टीम का छापा, लाखों रूपये की मिलावटी मिठाइयां बरामद

आजमगढ़ जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात शहर के दो मिठाई फैक्ट्री में छापेमारी की और लाखों का माल बरामद किया। इस फैक्ट्री में खराब और अस्वास्थ्यकर मिठाइयां बनाई जा रही थीं। छापेमारी के दौरान, अधिकारियों ने फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में खराब मिठाइयां, अनाज और अन्य सामग्री जब्त की। इस माल की कीमत लाखों में है। त्यौहारों पर मिठाइयों के सेवन से बचें क्योंकि नकली व सिंथेटिक मिठाइयों की पूरी खेप जिले में खपाने की तैयारी है। इसे देखते हुए एसडीएम सदर, सीओ सिटी और एफडीए की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के हर्रा की चुंगी के समीप धर्मू नाला के पास जिला प्रशासन की टीम की टीम ने दो मिठाई की फैक्ट्री पर छापेमारी की। यहां भारी मात्रा में तैयार नकली मिठाई बरामद हुई। इसमें रसगुल्ला, मिल्क केक, सोमपापड़ी, हलुआ के साथ ही छेने के अन्य मिठाइयों के ब्रांड मौजूद थे। इस दौरान अवैध रूप से गुणवत्ताहीन मिठाइयां बनी पाई गई। जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि इस कार्रवाई में लगभग 50 कुंतल खोया बरामद की गई है। मौके से लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार में लिया गया है। भारी मात्रा में पेंट, सोडियम फार्मेल्डिहाइड बरामद हुआ है। जिसे मिलाकर इनके द्वारा खोया तैयार किया जाता था। इन लोगों से कई जाने माने दुकानदारों द्वारा भी खोया आदि की खरीद की जाती थी। जो लोग गिरफ्तार हुए हैं उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें