फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: व्यवसायी पर जानलेवा हमला, स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त, गाड़ी में नकद थे दो लाख रुपये

बीकापुर। वेल्डिंग मटेरियल के युवा व्यवसायी पर रविवार रात घर लौटते समय कुछ लोगों ने जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। हालांकि व्यवसायी ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन तेज गति से भगाकर अपनी जान बचा ली। घटना बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के डडवा तोरोमाफी के पास की है। तोरो माफी दराबगंज निवासी 21 वर्षीय आरिफ अली तारुन थाना क्षेत्र के कनकपुर झगरौली में अजमत ट्रेडर्स के नाम से दुकान संचालित करते हैं। रविवार रात दुकान बंद कर स्कॉर्पियो से घर लौटते समय आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। आरिफ ने बताया कि गाड़ी में करीब दो लाख रुपये नकद भी थे, जो सुरक्षित रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें