फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तारुन में रसोई गैस की किल्लत, उपभोक्ता परेशान, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, घंटों इंतजार

गौराघाट। ब्लॉक तारुन में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की गंभीर किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई बार उन्हें तीसरे दिन बुकिंग पर्ची मिलने पर ही गैस मिल पा रही है। वर्तमान में शादी-विवाह और सहालग का समय होने के कारण रसोई गैस की मांग बढ़ गई है। तारुन बाजार स्थित मनीष इंडियन रसोई गैस प्वाइंट पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। एजेंसी द्वारा उन उपभोक्ताओं को क्रमवार गैस वितरित की जा रही है जिन्होंने पहले से बुकिंग कराई है। हालांकि, उसी दिन बुकिंग करके गैस लेने आने वाले उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है और उन्हें अगले दिन आने को कहा जा रहा है। मंगलवार को सुबह से दोपहर तक मनीष रसोई गैस प्वाइंट पर लोगों की भीड़ लगी रही। उपभोक्ताओं को गैस पाने के लिए कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया कि रसोई गैस की आपूर्ति आते ही तुरंत खत्म हो गई, जिससे यह समस्या उत्पन्न हुई। सुबह रसोई गैस की गाडी आने पर तारुन बाजार के बाहर सड़क पर उपभोक्ताओं को लाइन में लगाकर गैस का वितरण किया गया। देवापट्टी निवासी बालक राम शर्मा ने बताया कि उन्हें लगभग तीन घंटे लाइन में लगने के बाद रसोई गैस मिल पाई। उन्होंने यह भी बताया कि वे पिछले 10 दिनों से गैस के लिए परेशान थे। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि होम डिलीवरी भी नियमित रूप से नहीं हो पा रही है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। एजेंसी कर्मचारियों ने बताया कि बुकिंग के एक हफ्ते बाद डीएससी नंबर आने पर ही डिलीवरी दी जाएगी। कुछ उपभोक्ताओं को बुकिंग के दौरान ओटीपी न आने की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है, जिससे बुकिंग नहीं हो पा रही है और इंतजार लंबा हो रहा है। बुधवार को भी गैस की आपूर्ति के लिए लोग सुबह से ही भीड़ लगाए रहे। दोपहर तक उपभोक्ताओं को गैस वितरित की जा सकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें