तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर से 45 वर्षीय युवक की हुई मृत्यु हो गई,हेलमेट भी बाइक सवार की जान नहीं बचा सका।पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है। घटना की जांच पड़ताल कर रही है। अयोध्या के खोजनपुर निरालानगर निवासी 45 वर्षीय रामसागर मोटरसाइकिल यूपी 42 एवी 6499 से किसी कार्य से कुचेरा बाजार आए थे। कुचेरा बाजार स्थित शाहगंज मोड़ पर दाहिने मुड़ते समय अयोध्या की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर बीआर 28 जीबी 3711 ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रामसागर बाइक सहित गिर पड़े और डंपर चला रहा व्यक्ति गाड़ी रोककर फरार हो गया। डंपर में बैठे दूसरे व्यक्ति ने पहले गाड़ी पीछे की उसके बाद सड़क पर गिरे युवक को कुचलते हुए भाग निकला। पहिये के नीचे आकर हेलमेट चकनाचूर हो गया। पुलिस ने घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल भेजा, जहां देखते ही डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी इनायतनगर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि डंपर को कब्जे में लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।