फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सावन मेले को लेकर अयोध्या में हाई अलर्ट, पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

सावन के पहले सोमवार की पूर्व संध्या पर रविवार शाम अयोध्या धाम में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी, अयोध्या कोतवाल पंकज सिंह व पुलिस टीम ने हनुमानगढ़ी, नागेश्वरनाथ मंदिर, सरयू घाट, राम की पैड़ी और लता चौक समेत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तलाशी लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच करते हुए श्रद्धालुओं से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें