फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राम मंदिर निर्माण में 25 हजार घन फुट नक्काशीदार पत्थर नहीं हो सके उपयोग

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में जहां लगभग 25 लाख घन फुट पत्थरों का उपयोग कर भव्य परिसर तैयार किया गया, वहीं करीब 25 हजार घन फुट नक्काशीदार पत्थर उपयोग से बाहर रह गए। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर के सिंह द्वार, नृत्य मंडप, स्तंभ और गर्भगृह में अत्यंत सूक्ष्म शिल्पकारी की गई है। मीडिया समन्वयक शरद शर्मा ने बताया कि पत्थरों की नक्काशी सितंबर 1990 में दो कारीगरों द्वारा शुरू की गई थी और 2019 तक लगभग एक लाख घन फुट पत्थर तराशे जा चुके थे। न्यायिक निर्णय के बाद कार्यशाला में सुरक्षित पत्थरों का बड़े पैमाने पर उपयोग हुआ, फिर भी 25–30 हजार घन फुट पत्थर शेष हैं, जिनका संरक्षण किया जा रहा है। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और ट्रस्ट महासचिव चंपत राय शेष पत्थरों के उपयोग के प्रयास में जुटे हैं। निर्माण कार्य मार्च अंत तक पूरा होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें