फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष के प्रदर्शन पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

संसद भवन के बाहर विपक्ष द्वारा राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर किए गए प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तीखी प्रतिक्रिया दी। अयोध्या में उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर सवाल उठाने से पहले विपक्ष को बाबरी मस्जिद के लिए जुटाए गए चंदे का हिसाब जनता को देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के राजनीतिक ड्रामे कर रहा है। डिप्टी सीएम शुक्रवार को बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान के पिता, किसान नेता एवं पूर्व सिंचाई मंत्री स्वर्गीय मुन्ना सिंह की दसवीं पुण्यतिथि पर महोली गांव में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय मुन्ना सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए और किसानों व समाज के लिए उनके योगदान को याद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें