फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पवन पांडेय बोले- प्रमाणित हो चुका है कि मंदिर में चढ़ावा चोरी हुई, अब झूठे आरोपों के सबूत दे भाजपा

पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि अब यह प्रमाणित हो चुका है कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी हुई। उन्होंने दावा किया कि आरोपी गिरफ्तार हुए, जेल गए, ट्रस्टी बर्खास्त हुए और संरक्षण देने के आरोप झेल रहे लोगों को भी ट्रस्ट से बाहर होना पड़ा। पांडेय ने आरोप लगाया कि अब इस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और टुन्नु यादव को लेकर फर्जी दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा, संघ और विहिप को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि अखिलेश यादव और टुन्नु यादव के बीच कथित फोन वार्ता के दावे सही हैं तो उसके प्रमाण सार्वजनिक किए जाएं। यदि ऐसा नहीं कर सकते तो सार्वजनिक रूप से अखिलेश यादव से माफी मांगी जाए। उन्होंने कहा कि राजनीति तथ्य और प्रमाणों के आधार पर होनी चाहिए, न कि झूठे आरोपों और दुष्प्रचार के सहारे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें