फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पूजा के दीपक से लगी आग में गृहस्थी जली, घर का सारा सामान जला

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित ककरही बाजार में शुक्रवार सुबह आलोक चौरसिया के मकान में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया कि आलोक चौरसिया की पत्नी नीतू चौरसिया एक स्कूल मे कार्यरत हैं। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे वह घर में पूजा-पाठ कर दीपक जलाकर विद्यालय चली गई थीं। उस समय घर में ताला बंद था। पति आलोक किसी काम से बाराबंकी गए हुए थे, जबकि उनकी बेटी ननिहाल में थी। नीतू चौरसिया ने आशंका जताई कि पूजा के दौरान जलाए गए दीपक से ही आग लगी होगी। आग की चपेट में आने से कपड़े, बेड, अलमारी, बक्सा समेत अन्य घरेलू सामान जल गया। पीड़ित परिवार ने लाखों रुपये के नुकसान की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें