फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नहरबाग में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नगर कोतवाली क्षेत्र के नहरबाग मोहल्ले में बुधवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवाया है। पुलिस के मुताबिक शाम करीब 16:22 बजे पीआरवी 0938 को पड़ोसी धर्मेन्द्र निषाद ने सूचना दी कि रूपेश उर्फ शिवम शर्मा (22) पुत्र कमलेश शर्मा, मूल निवासी सगरा सुंदरपुर थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़, हाल पता नहरबाग ने फांसी लगाने के साथ हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि परिजन युवक को जिला चिकित्सालय ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया गया है। परिजनों के अनुसार युवक घर वालों से नाराज था। पिता चौक घंटाघर पर नाई का कार्य करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें