राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत तैनात चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया। लगभग 80 चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी सुबह लगभग 10:00 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी में एकत्रित हुए और विरोध जताया। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आशीष पाठक ने बताया कि पिछले करीब तीन महीने से मानदेय नहीं मिला है। इस वजह से आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस दौरान चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पल्लवी श्रीवास्तव, डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा, डॉक्टर आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।