कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि शवों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान कराया जा रहा है। घटनास्थलों से साक्ष्य संकलित कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।