फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आज से शुरू होगा बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन, अयोध्या में बनाए गए थे परीक्षा के 115 केंद्र

अयोध्या जिले में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा के लिए 115 केंद्र बनाए गए थे। इसमें 77 हजार 578 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने चार मूल्यांकन केंद्र बनाए हैं, जहां बड़ी संख्या में परीक्षक शिक्षकों की तैनाती की गई है। इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र में प्रवेश से पहले शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। बिना बायोमेट्रिक दर्ज किए किसी को भी मूल्यांकन कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा। डीआइओएस पवन तिवारी ने बताया कि केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी भी की जाएगी। समय सीमा के भीतर कॉपियों की जांच पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें