नगर निगम में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जनसुनवाई की अध्यक्षता महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने की।