फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जमीन विवाद में आठ घायल, पशुशाला और मोटरसाइकिल में लगाई आग

अयोध्या के पूराकलंदर थाना अंतर्गत कन्दैला गांव में सोमवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई जिसमें आठ लोग घायल हुए हैं जिसमें से तीन को गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया। जमीनी विवाद को लेकर सूर्यभान सिंह और राम सिंगार मौर्य के परिवार आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते खूनी संघर्ष होने लगा। इसी बीच सरिया में आग लगा दी गई उसमें रखी दो मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई। खूनी संघर्ष में सूर्यभान सिंह पुत्र जैसराज सिंह, राज सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह मीरा सिंह पत्नी सूर्यभान सिंह की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया है जबकि दूसरे पक्ष के राम सिंगर पुत्र गुरदेव सुधाकर मौर्या रामसागर मोरिया सत्य कुमार मौर्य अजय मौर्या आदि घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पीएससी भी तैनात है। एसपी ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी अयोध्या ने घटनास्थल जांच पड़ताल किया। पूरा कैलेंडर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा सहित भारत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने सूर्यभान सिंह के पक्ष से दो लोगों को और राम सिंगर मौर्य के पक्ष से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें