फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कर पौधरोपण करेंगे सीएम योगी, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 9:30 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर पहुंचेंगे। सबसे पहले सीएम योगी हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद राम मंदिर से लगभग सात किमी दूर दशरथ पथ पर स्थित रामपुर हलवारा गांव में सिटी फॉरेस्ट योजना के तहत त्रिवेणी वन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। इसके बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीएम योगी अयोध्या में लगभग दो घंटे रहेंगे। सुबह 11:35 बजे वह अयोध्या से लखनऊ के लिए वापस रवाना होंगे। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, भाजपा के महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर सभी तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि शासन का निर्देश है कि ग्रीन जोन ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाए। जिस तरह अयोध्या में सोलर सिटी की स्थापना की गई है, उसी तरह सिटी फॉरेस्ट योजना के तहत ग्रीन जोन को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। अयोध्या में सोलर सिटी स्थापित करने के बाद अब सिटी फॉरेस्ट स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में इस सिटी फॉरेस्ट में 14,000 पौधे रोपित किए जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी हो गई है। इसी क्षेत्र में किष्किंधा वन भी बनाया जा रहा है। इसमें 10,000 पौधे रोपित किए जाएंगे। किष्किंधा वन का भी सीएम योगी उद्घाटन करेंगे। डीएम ने बताया कि पूरे जनपद में 38 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें