राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी से मिलने के लिए रामनगरी के संतों का प्रतिनिधि मंडल वैदेही भवन पहुंचा हुआ है। संत बंद कमरे में उनके साथ वार्ता कर रहे हैं। इसी बीच गोपाल राव भी यहां पहुंचे हैं और गोविंद देवगिरी के साथ वार्ता कर रहे हैं। माना जा रहा है कि कोषाध्यक्ष रामनगरी के संतों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अयोध्या राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के पुत्र यतींद्र मोहन मिश्रा भी यहां मौजूद हैं। उन्हें एक रिक्त पद पर नए सदस्य के रूप में राष्ट्र में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है।