फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डाभासेमर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबॉल व हैंडबॉल प्रतियोगिता संपन्न

डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल, डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला बास्केटबॉल एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया व खेलों में अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास के महत्व पर बल दिया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आई महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें