फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में सड़क जाम कर किसानों ने किया प्रदर्शन, बोले- ये डेथ वारंट

संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर किसानों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में मंगलवार को सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में प्रदर्शन के बाद रोड जाम कर दिया और प्रदर्शन किया। पुलिस ने किसानों को समझाकर मार्ग से किनारे करवाया। इसके बाद किसानों ने अपनी रणनीति पर चर्चा की और जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया। किसान नेताओं ने कहा कि प्रस्तावित भारत-अमेरिका ट्रेड डील किसानों के हित में नहीं है। उनका आरोप है कि इस समझौते से देश के कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और स्थानीय किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। नेताओं ने इसे किसानों के लिए डेथ वारंट तक करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से इस ट्रेड डील को तत्काल रद्द करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें