फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अयोध्या...राम जन्मभूमि परिसर में बनेगा पुराने मंदिर का भव्य स्मारक

मणिरामदास छावनी में होने वाली श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में शामिल होने के लिए राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे। बैठक से पहले सर्किट हाउस में शनिवार सुबह पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने राम मंदिर परिसर से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की जानकारी दी। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम जन्मभूमि परिसर में पुराने मंदिर का एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा। इसके साथ ही राम मंदिर आंदोलन में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महापुरुषों और कारसेवकों की स्मृति में भी परिसर के भीतर स्मारक निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को राम मंदिर आंदोलन के इतिहास से जोड़ने का काम करेगा। उन्होंने बताया कि राम मंदिर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाउंड्रीवॉल निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। इस बाउंड्रीवॉल में कुल 25 वॉच टावर बनाए जाएंगे। बाउंड्रीवॉल पूरी तरह सीधी होगी। इसके लिए यदि जरूरत पड़ी तो मंदिर परिसर की जमीन का विस्तार किया जाएगा या बाहर की जमीन खरीदी जाएगी। सप्त मंदिरों के शिखर पर ध्वजारोहण को लेकर नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि इस विषय पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट विचार कर रहा है और उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि 31 दिसंबर को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ है, जिसे लेकर आज दोपहर तीन बजे मणिरामदास छावनी में होने वाली बैठक में प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह की रूपरेखा पर भी निर्णय लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें