फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अयोध्या में जेडी सिंह बोले- 2027 चुनाव में राजा भैया को मुख्यमंत्री बनाने का सपना

प्रेस क्लब में बुधवार को जनता सत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जेडी सिंह ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी बूथ स्तर से लेकर जिला कमेटी तक संगठन को मजबूत करने में जुटी है। जिन पदों पर अभी तक नियुक्तियां नहीं हुई हैं, उन पर चर्चा की गई, वहीं निष्क्रिय पदाधिकारियों की कार्यशैली की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी सदन से लेकर सड़क तक जनता की आवाज उठाने का काम करेगी। जेडी सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लक्ष्य मानकर तैयारी कर रहे हैं। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं का सपना है कि राजा भैया को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। बैठक में संगठन विस्तार करते हुए कपिल देव तिवारी को सचिव, प्रमोद तिवारी को उपसचिव, कृष्ण कुमार को महानगर उपाध्यक्ष व अनुपम मिश्रा को सोहावल ब्लॉक का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान युवा अध्यक्ष उमंग श्रीवास्तव, छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैफ कुरैशी, महानगर अध्यक्ष हर्ष, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिषेक, उपाध्यक्ष रविकांत दुबे, अधिवक्ता प्रकोष्ठ से अभय सिंह, अजय सिंह, शाश्वत त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें