फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में ई रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या जिले के थाना महाराजगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त टीम ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई 24 बैटरियां बरामद की हैं। इतना ही नहीं, चोरी में प्रयुक्त दो चार पहिया वाहन जिन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। मोबाइल फोन और नकद रुपये भी जब्त किए गए हैं। पकड़े गए तीन आरोपी लखनऊ के रहने वाले हैं। जबकि एक हरदोई का निवासी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि चारों अपराधियों के खिलाफ कई जिलों के थानों में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यही नहीं यह गिरोह अयोध्या के थाना महाराजगंज, इनायतनगर, कोतवाली अयोध्या के दर्शननगर क्षेत्र में भी ई-रिक्शा बैटरी चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया है, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें