फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में घरेलू गैस के वितरण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

अयोध्या में घरेलू गैस के वितरण को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के वितरण में पक्षपात किया जा रहा है। उनका आरोप है कि गैस पाने के लिए भाजपा कार्यालय और स्थानीय विधायक की पर्ची जारी की जा रही है, और उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है जिनके पास यह पर्ची है। क्या गरीब बच्चों की शादी नहीं होगी क्या शादी में गैस की आपूर्ति नहीं की जाएगी,जयकरन वर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों की हैसियत भाजपा कार्यालय या विधायक तक पहुंचने की नहीं है, क्या उन्हें गैस नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था आम जनता के साथ अन्याय है और सरकार को तुरंत इस पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इजराइल से दोस्ती निभाने में व्यस्त हैं, जबकि देश में आम जनता महंगाई से परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की कीमतें 60 रुपये से लेकर 115 रुपये तक बढ़ा दी गई हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि गैस सिलेंडर पाने के लिए लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है, जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आम जनता को बिना भेदभाव के गैस नहीं मिली तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें