बृहस्पतिवार को सुबह 2 बजे आई तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दी। तो कहीं हजारों घरों की बिजली गुल हो गई। आदर्श नगर देवकली क्षेत्र में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से हजारों से अधिक लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी झेलनी पड़ी। दिनभर की उमस और तेज धूप के बाद बृहस्पतिवार सुबह अचानक मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी।