फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या के पाटेश्वरी मंदिर का है विशेष महात्म्य, यहीं पर गिरा था देवी सती का बायां कंधा

शारदीय नवरात्र का बुधवार को तीसरा दिन है। आज हम आपको अयोध्या कैंट के मां पाटेश्वरी देवी मंदिर का महत्व बताते हैं। शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित है। इस अवसर पर अयोध्या के कैंट क्षेत्र में स्थित मां पाटेश्वरी देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हो रहा है। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है, जहां देवी सती का बायां कंधा (पाट) गिरा था। इसी कारण इसे पाटेश्वरी मंदिर कहा जाता है। यह स्थान एक सिद्ध योगपीठ के रूप में भी प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां स्थित कुंड में स्नान करने से चर्म रोग दूर होते हैं। वहीं, मंदिर में प्रज्ज्वलित अखंड धूनी की राख से भक्तों के कष्ट समाप्त होते हैं। नवरात्र के अवसर पर यहां भारी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए उमड़ रहे हैं। इस मंदिर परिसर में जेबकतरों से भी सावधान किया गया है और संदिग्ध महिला जेबकतरों की फोटो भी लगाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें