फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, आठ बाइक व दो चेसिस बरामद

अयोध्या। इनायतनगर पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिलें और दो मोटरसाइकिलों की खुली चेसिस बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों में सुल्तानपुर के अनीस कुमार उर्फ राजू, विजेंद्र कुमार पांडेय उर्फ अतुल तथा कुमारगंज के गंगाराम यादव और अजय पांडेय शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपियों को पूरे पाठक का पुरवा, भागीपुर स्थित ब्रह्म बाबा स्थान के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरोह ने इंडियन बैंक के सामने से चोरी हुई बाइक की घटना भी कबूल की है। पुलिस के अनुसार अजय पर 15, गंगाराम पर गैंगस्टर समेत 15, विजेंद्र पर सात और अनीस पर दो मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें