फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमृत योजना-2 के तहत खुदाई के बाद भी काम पूरा नहीं, मुख्य रास्ता बंद है, लोग परेशान

शांतिपुरम कॉलोनी के करीब दो हजार लोग पिछले पंद्रह दिनों से भारी परेशानी झेल रहे हैं। यहां अमृत योजना-2 के तहत गहरी सीवर लाइन बिछाई जा रही है। करीब 400 मीटर हिस्से में खुदाई के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है, जबकि आगे का कार्य अभी बाकी है। खुदाई के कारण मुख्य रास्ता बंद है। स्थानीय निवासी अरुण कुमार यादव, राम वर्मा, विमला, अंशिका ने बताया कि घर पहुंचने के लिए करीब दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। वैकल्पिक रास्ते पर भी पहले सीवर कार्य के लिए खुदाई हुई थी, जो अब बारिश में फिसलन भरा हो गया है। लोग आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें