फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारुन: कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दौपुर में शिक्षण संकुल बैठक, प्रभावी शिक्षण और पठन संस्कृति पर हुई चर्चा

कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दौपुर में शिक्षण संकुल बैठक, प्रभावी शिक्षण और पठन संस्कृति पर हुई चर्चा तारुन: कंपोजिट विद्यालय बेनीगद्दौपुर में मंगलवार को शिक्षण संकुल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम नारायण ने की। बैठक में शासन की मंशा के अनुरूप 10 प्रभावी शिक्षण व्यवहार, कैच-अप शिक्षण रणनीतियों और पठन संस्कृति पर विस्तार से चर्चा और प्रस्तुतीकरण दिया गया। बेनीगद्दौपुर के शिक्षक अलकेश पाण्डेय ने प्रभावी शिक्षण में अनुशासन और गतिविधि आधारित पढ़ाई पर जोर दिया। चराँवा के प्रवीण सिंह ने आकलन और अभ्यास को जरूरी बताया। वहीं समदा के राकेश वर्मा ने कक्षाओं में टीएलएम के प्रयोग का समर्थन किया। बैठक का संचालन रामसुभावन यादव ने किया। बैठक में पठन संस्कृति और कैच-अप शिक्षण को आगामी कार्ययोजना में शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में चंदन राय, सौरभ सिद्धार्थ, सतेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश मिश्रा, सुनीता वर्मा, बीना पाण्डेय, विनोद वर्मा, महेश वर्मा, महेंद्र कन्नौजिया सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें